अमरीका को भारतीय वैक्सीन पर भरोसा नहीं, सामने आई ऐसी बड़ी जानकारी

अमरीका में भारत की कोवैक्सीन लगवा चुके कॉलेज छात्रों को दोबारा से टीका लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। मामले के मुताबिक अमरीका में मार्च से लेकर अब तक 400 से अधिक कॉलेज और विश्वविद्यालय घोषणा कर चुके हैं कि शीत सत्र में शामिल होने के लिए छात्रों का कोविड टीकाकरण करवाना अनिवार्य होगा, वो भी डब्ल्यूएचओ की मंजूरी पा चुके टीकों से। यह आदेश अमरीकी संस्थानों में दाखिला लेने वाले उन भारतीय और रूसी छात्रों के लिए मुश्किल का सबब बन गया है, जिन्होंने कोवैक्सीन या स्पूतनिक-वी की जरूरी खुराक ले रखी है। इस आदेश के बाद भारतीय वैक्सीन पर सवाल उठ रहे हैं। भारत बायोटेक को अपनी कोवैक्सीन के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन से जुलाई-सितंबर तक इमरजेंसी इस्तेमाल मंजूरी (ईयूए) मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने कहा कि कोवैक्सीन के लिए 60 से अधिक देशों में नियामकीय मंजूरी प्रक्रिया में है, जिसमें अमरीका, ब्राजील, हंगरी जैसे देश शामिल हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3uTRh52
कोई टिप्पणी नहीं