मुंबई से कोलकाता जा रहे विस्तारा के विमान ने हवा में खाए हिचकोले, 8 यात्री घायल

मुंबई से कोलकाता जा रहे विमान ने लैंडिग से पहले हवा में हिचकोले खाने लगा , जिसकी वजह से आठ यात्री घायल हो गये हैं। तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें कोलकाता के स्थानीय अस्पताल में भरती कराया गया है। विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। विस्तारा के अधिकारियों ने बताया कि विमान यूके 775 मुंबई से कोलकाता जा रहा था। लैंडिंग से 15 मिनट पहले वह हवा में हिचकोले खाने लगा, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। कुछ यात्री घायल हो गये हैं, उन्हें विमान में फर्स्टएड दिया गया और कुछ का कोलकाता पहुंचने के बाद इलाज किया जा रहा है। मामले के जांच के आदेश दे दिये गये हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gvVWoH
कोई टिप्पणी नहीं