Breaking News

बड़ी खबरः कोरोना के कहर के बीच चीन में नई मुसीबत, 70 लाख आबादी में बड़ी दशहत


चीन के सामने एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है। यहां दक्षिणपूर्व पर्वतीय क्षेत्र से 15 जंगली हाथी नेजर रिजर्व को छोड़कर शहर की ओर बढ़ रहे हैं। पिछले साल से अब तक ये हाथी अब तक 500 किलोमीटर तक चल चुके हैं और कई जगह तबाही मचा चुके हैं। बड़ा खतरा यह है कि अब ये 70 लाख की आबादी वाले प्रमुख शहर कुनमिंग की ओर बढ़ रहे हैं। प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं और वह जल्द से जल्द इन हाथियों को रोकने के लिए उपाय करने में लगा है। चीनी वाइल्डलाइफ प्रशासन का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि पिछले साल इन हाथियों ने नेचर रिजर्व क्यों छोड़ा। यह रिजर्व प्यूएर शहर के पास है, जो चाय के बागानों के लिए मशहूर है। पिछले साल 16 हाथियों का झुंड यहां से चला था। मगर सरकार का कहना है कि इनमें से दो वापस लौट गए और पैदल चलने के दौरान एक बच्चे का जन्म हुआ।प्रशासन ने कई जगहों पर ट्रैफिक रोक दिया है ताकि हाथी आराम से रास्ता पार कर सकें। इसक अलावा कुनमिंग से दूर शहर के बाहर ही खाना रखा गया है ताकि उन्हें पकड़ा जा सके। यह झुंड कुनमिंग से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित युक्सी तक पहुंच चुका था। ड्रोन से ली गई तस्वीरों से चलता है कि इस झुंड में छह हथिनी, तीन हाथी, तीन किशोर हाथी और तीन बच्चे शामिल हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fH0d9n

कोई टिप्पणी नहीं