Breaking News

खुशखबरीः आखिरकार 3 महीने बाद दिल्लीवासियों को मिली बड़ी राहत, देखें ये बड़ी रिपोर्ट


राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण का प्रकोप अब काबू में आता दिख रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान शहर में 131 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके चलते कोरोना की संक्रमण दर अब 0.22 फीसदी पर आ गई है। हालांकि इतनी ही देर में 16 और लोगों ने दम तोड़ दिया। बता दें कि दिल्ली में आज 22 फरवरी के बाद कोरोना के सबसे कम मामले सामने आए हैं।पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में कोरोना के 355 मरीज़ ठीक हुए हैं, जिसके बाद इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या अब 14 लाख 3 हजार 205 हो गई है। इसके अलावा मरने वालों का कुल आंकड़ा आज 24,839 तक जा पहुंचा है। फिलहाल शहर में अब 3,226 कोरोना के एक्टिव केस बचे हैं, यानी इतने मरीज़ों का इलाज चल रहा है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3giCzjY

कोई टिप्पणी नहीं