अरुणाचल प्रदेश में कोरोना के 304 नए मामले, संक्रमितों की आंकड़ा पहुंचा 30 हजार के पार

अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण (कोविड-19) के 304 नये मामले दर्ज किए गए जिसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 30 हजार के पार पहुंच गयी। इस दौरान इस संक्रमण के कारण एक मरीज की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 126 पर पहुंच गया। संक्रमण के नए मामलों में सबसे ज्यादा चंगलांग में 51, जबकि राजधानी ईटानगर कैपिटल कॉम्प्लेक्स में 39 तथा पश्चिमी कमेंग में 33 मामले दर्ज किये गए। नए मामलों में से 122 मरीजों में इस संक्रमण के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक ईटानगर कैपिटल कॉम्प्लेक्स में इस जानलेवा विषाणु के कारण एक 27 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। इस दौरान प्रदेश में 438 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं जिसके बाद इस महामारी से निजात पाने वाले लोगों की संख्या 26,569 हो गयी है। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 3,305 है। वहीं रिकवरी रेट 88 फीसदी है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3v4QGgV
कोई टिप्पणी नहीं