Breaking News

जिस देश से भारत ने मंगाई 30 लाख वैक्सीन, वहां कैसे हैं कोरोना के हालात, देखें ये बड़ी रिपोर्ट


रूस में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 8832 मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा 51 लाख के करीब पहुंच गया। रूसी फेडरल रिस्पांस सेंटर की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक नये मामलों के साथ कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 50 लाख 90 हजार 249 हो गयी है। देश के 83 क्षेत्रों में दर्ज नये मामलों में 1268 यानी 13.3 फीसदी में इसके लक्षण नहीं पाए गए। देश में संक्रमण वृद्धि दर 0.19 फीसदी हो गई है। मॉस्को में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2842 नए मामलों की पुष्टि हुई जबकि सेंट पीटर्सबर्ग में 828 तथा मॉस्को क्षेत्र में 761 मामले सामने आए। वहीं चुकोट्सका और नेनेट्स स्वायत्त क्षेत्रों से नये मामले की पुष्टि नहीं हुई है। इसी दौरान 394 और मरीज अपनी जान गंवा बैठे जिसे मिलाकर इस बीमारी से मरने वालों की संख्या एक लाख 22 हजार 267 हो गयी। रूस में अब तक 47 लाख 02 हजार 599 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। गौरतलब है कि रूस द्वारा निर्मित कोविड-19 रोधी टीके Sputnik-V की 30 लाख खुराकों की एक खेप मंगलवार को यहां हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची। जीएमआर हैदराबाद एयर कार्गो (जीएचएसी) की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, रूस से विशेष चार्टर विमान आरयू-9450 के जरिए मंगलवार को तड़के तीन बजकर 43 मिनट पर Sputnik-V टीके की 30 लाख खुराक यहां पहुंची हैं। हालांकि, जीएचएसी की ओर से इससे पहले भी टीके की बड़ी खेपों के आयात का प्रबंधन किया जा चुका है, लेकिन 56.6 टन वजनी, टीके की यह खेप भारत में आयात होने वाली अब तक की सबसे बड़ी खेप है। टीके की खेप को विमान से उतारने की पूरी प्रक्रिया 90 मिनट से कम समय तक चली। बता दें कि Sputnik-V टीके के भंडारण के लिए विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है। इसे शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस कम तापमान पर रखा जाता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vNm58A

कोई टिप्पणी नहीं