नागिन-3 के एक्टर पर्ल वी पुरी गिरफ्तार, नाबालिग ने लगाया कार में रेप करने का आरोप

टीवी इंडस्ट्री में बीते कुछ दिनों से उथल-पुथल मची हुई है। पहले ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम ‘करण मेहरा’ पर उनकी पत्नी और टीवी एक्ट्रेस निशा रावल ने मारपीट के आरोप लगाए हैं और पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अब एकता कपूर के सुपरनेचुरल ड्रामा नागिन 3 (नागिन 3) के एक्टर पर्ल वी पुरी मुश्किलों में घिरे नजर आ रहे हैं। पर्ल वी पुरी को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक्टर पर एक नाबालिग ने रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता और उसके परिजनों के शिकायत दर्ज कराने के बाद एक्टर को पुलिस ने 4 जून की देर रात गिरफ्तार कर लिया है। पर्ल वी पुरी फिलहाल पुलिस हिरासत में ही हैं। बता दें कि पीड़िता ने कहा कि पहले उसके साथ कार में रेप किया गया और फिर उसके साथ इसे बार-बार दोहराया गया। पर्ल को POCSO एक्ट के तहत नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में अरेस्ट किया गया है। एक्टर को वालिव पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है और उनसे पूछताछ चल रही है। इस मामले में अंबोली पुलिस ने भी मदद की है।बता दें कि पर्ल अपने रिलेशंस को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ समय पहले करिश्मा तन्ना के साथ उनका रिश्ता काफी चर्चा में था। दोनों कुछ साल तक साथ में थे, लेकिन फिर उनके बीच अनबन हो गई और दोनों ने अपने रोमांटिक रिलेशन को वहीं खत्म कर दिया। हालांकि अभी भी दोनों के बीच दोस्ती है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3uVEwH3
कोई टिप्पणी नहीं