Breaking News

गजबः प्रेस कांफ्रेंस में रोनाल्डो को आया गुस्सा, हटा दी दो बोतलें और कोकाकोला कंपनी को लगी 293 अरब रुपए की चपत


पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के एक फैसले से कोका कोल कंपनी को अरबों रुपए का नुकसान हो गया। दरअसल रोनाल्डो ने कोका कोला की दो बोतलें हटा दीं और इसे बनाने वाली कंपनी को करीब 293 अरब रुपए की चपत लग गई। बता दें कि यूरो कप की डिफेंडिंग चैंपियन पुर्तगाल टीम के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो मैच से पहले की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोल्ड ड्रिंक देखकर बिफर पड़े। उन्होंने अपने सामने कोका कोला की बोतलें देखकर नाराजगी जाहिर की। रोनाल्डो ने गुस्से में चिल्लाकर कहा, कोल्ड ड्रिंक नहीं, हमें पानी पीने की आदत डालनी चाहिए। वास्तव में 36 साल के रोनाल्डो फिट रहने के लिए किसी भी तरह के कोल्ड और एयरेटेड ड्रिंक से दूर रहते हैं। कोका कोला 11 देशों में खेले जा रहे UEFA यूरो कप 2020 का ऑफिशियल स्पॉन्सर है। कोका कोला ने अपनी ब्रैंड वेल्यू बढ़ाने के लिए सभी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोक की बोतलों को डिस्प्ले के तौर पर लगाने का फैसला लिया था। हंगरी के खिलाफ मैच से पहले रोनाल्डो और पुर्तगाल के कोच फर्नांडो सांतोस प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंचे तो कोक की 2 बोतलें पहले से टेबल पर पड़ी थीं। अपने अनुशासित डाइट के लिए मशहूर रोनाल्डो कोक की बोतलें देखकर गुस्से में आ गए और उन्हें तुरंत हटा दिया। रोनाल्डो के इस कदम से कोका कोला कंपनी के खिलाफ माहौल बना और इसका असर कंपनी के शेयरों की कीमत पर पड़ा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को जब यूरोप में 3 बजे स्टॉक मार्केट खुला तो उस वक्त कोका-कोला के एक शेयर की कीमत 56.10 अमेरिकी डॉलर थी, लेकिन कुछ ही देर यह लुढ़ककर 55.22 डॉलर तक आ गया। इससे कोका-कोला के बाजार मूल्यांकन में 4 बिलियन डॉलर यानी 293 अरब करोड़ रुपये की कमी आ गई।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vv97ve

कोई टिप्पणी नहीं