Breaking News

भारत के लिए खतरे की घंटी, राफेल और मिग-29 के साथ जंग लड़ रहे पाकिस्‍तानी लड़ाकू विमान


भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान इन दिनों तुर्की में Anatolian Eagle 2021 युद्धाभ्यास में हिस्सा ले रहा है। खास बात यह है कि इस युद्धाभ्यास में पाकिस्तान अपने जेएफ-17 लड़ाकू विमानों से तुर्की के राफेल फाइटर जेट से साथ जंग लड़ रहा है। ये राफेल फाइटर जेट कतर की वायुसेना के हैं जिसे उसने फ्रांस से खरीदा है। ये राफेल विमान इन दिनों तुर्की में चल रहे एक हवाई अभ्‍यास में हिस्‍सा ले रहे हैं। यही नहीं पाकिस्‍तान की वायुसेना मिग-29 लड़ाकू विमान के साथ भी जंग का अभ्‍यास कर रही है जो भारतीय वायुसेना की जान हैं।बता दें कि इसमें कतर के 4 राफेल फाइटर जेट, अजरबैजान के दो मिग-29 और पाकिस्‍तान के 5 जेएफ-17 लड़ाकू विमान हिस्‍सा ले रहे हैं। इस दौरान पाकिस्‍तानी वायुसेना के पायलट राफेल और मिग-29 दोनों से ही जंग का अभ्‍यास कर रहे हैं। इससे उन्‍हें दोनों ही विमानों के बारे में काफी महत्‍वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। इन दोनों ही विमानों को भारतीय वायुसेना इस्‍तेमाल कर रही है। ऐसे में पाकिस्‍तानी पायलट अब दोनों ही फाइटर जेट से जंग का तरीका सीख सकते हैं। माना जा रहा है कि तुर्की भी इस पाकिस्‍तानी प्रयास में मदद कर रहा है।तुर्की की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह युद्धाभ्‍यास तीन जुलाई तक चलेगा। तुर्की का दावा है कि इस युद्धाभ्‍यास का मकसद एक-दूसरे से सीखना है। साथ ही एक-दूसरे को जानकारी, युद्धकौशल और अनुभवों को बांटना है। सभी पायलट इस अभ्‍यास के दौरान बिल्‍कुल युद्ध जैसी परिस्थितियों में अभ्‍यास कर रहे हैं। ताकि प्रशिक्षण के स्‍तर को बढ़ाया जा सके। इस अभ्‍यास में बांग्‍लादेश, बेलारूस, बुल्‍गारिया, जार्जिया, इराक, स्‍वीडन, कोसोवो, मलेशिया, ओमान, जॉर्डन और जापान को पर्यवेक्षक देश का दर्जा हासिल है।इससे पहले पाकिस्तानी पायलट्स को लड़ाकू विमान राफेल की ट्रेनिंग देने वाली खबर सामने आई थी लेकिन फ्रांस सरकार की तरफ से इसे फर्जी करार दिया गया था। एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से दावा किया जा रहा था कि फ्रांस में पाकिस्तानी पायलट्स को राफेल जेट उड़ाने की ट्रेनिंग दी गई है। दरअसल खाड़ी देश कतर ने भी फ्रांस से राफेल विमान खरीदे थे। खबर आई थी कि पाकिस्तान के एक्सचेंज पायलट्स, जो कतर की वायुसेना के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, उन्हें फ्रांस में इसे उड़ाने की ट्रेनिंग दी गई थी। इससे इस बात की चर्चा शुरू हुई कि पाकिस्तान के फाइटर पायलट्स भारत के पायलट्स से पहले उसे उड़ाना सीख चुके हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cUrMtV

कोई टिप्पणी नहीं