Breaking News

पश्चिम बंगाल में भाजपा को लग सकता है एक और बड़ा झटका, 25 विधायक और 2 सांसद देंगे दगा!


पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद अब राजनीतिक उथल-पुथल मच रही है। विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा में बड़ी टूट की खबरें सामने आ रही हैं। भाजपा में करीब चार साल बिताने के बाद मुकुल रॉय के तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में वापस आने के बाद दल-बदल की राजनीतिक तेज हो गई है। मुकुल रॉय ने साफ कहा है कि वह टीएमसी में वापसी को लेकर कई भाजपा विधायकों के संपर्क में हैं। गौरतलब है कि सोमवार को बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी गर्वनर जगदीप धनखड़ से मिलने पहुंचे तो उनके साथ 77 में से सिर्फ 51 विधायक ही राजभवन पहुंचे थे। मुकुल रॉय की वापसी के बाद से ही कहा जा रहा है कि बड़ी संख्या में भाजपा विधायक टीएमसी में वापसी करेंगे। मुकुल रॉय के बेटे शुभ्रांग्श का दावा है कि भाजपा के कम से कम 20 से 25 विधायक और दो सांसद तृणमूल में आ सकते हैं। वहीं मामले में अब भाजपा भी सक्रिय हो गई है। भाजपा की कोशिश है कि वो अपने नेताओं को पार्टी में ही रखे इसलिए ऐसे नेताओं पर नजर रखी जा रही है, जो पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बना रहे हैं। विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में राजभवन में 25 विधायकों की गैरमौजूदगी को भी भाजपा ने गंभीरता से लिया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gzdsJT

कोई टिप्पणी नहीं