Breaking News

कांग्रेस का बड़ा एलान , आने वाले सभी चुनाव पार्टी अकेले ही लड़ेगी, 2024 के चुनाव में टॉप पर रहेगी कांग्रेस


ऐसा लग रहा है कि महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिवसेना के बीच लगातार नजदीकियां बढ़ रही है। जबकि कांग्रेस इस गठबंधन में खुद को अलग-थलग महसूस कर रही है। इसका ताज़ा उदाहरण है कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले का वो बयान जिसमें उन्होंने आने वाले सभी चुनाव में अकेले लडऩे की बात कही है। पटोले ने कहा है कि कांग्रेस स्थानीय निकाय चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव तक सभी अकेले लड़ेगी। अमरावती के तिवासा में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने पूछा कि क्या आप नाना पटोले को 2024 में सीएम नहीं बनाना चाहते हैं? उन्होंने कहा कि साल 2024 में कांग्रेस राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरेगी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि चाहे कोई लाख कोशिश कर ले लेकिन वो कांग्रेस को साइडलाइन नहीं कर सकता। नाना पटोले ने इसके साथ ही कहा कि मैं कांग्रेस का राज्य प्रमुख हूं। इसलिए, मैं अपनी पार्टी की बात बताऊंगा। मुझे नहीं पता कि उन्होंने क्या कहा, लेकिन कांग्रेस ने ये स्पष्ट कर दिया है कि हम सभी स्थानीय क्षेत्रों में अकेले लड़ेंगे। इसमें निकाय चुनाव और विधानसभा चुनाव दोनों है। क्या आप नाना पटोले को सीएम बनते नहीं देखना चाहते हैं?गौरतलब है कि शरद पवार ने दो दिन पहले शिवसेना की तारीफ की थी। इस मुद्दे पर पटोले बेहद नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक असली पार्टी है। इस मुद्दे पर हमें किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। अगर हमें कोई साइडलाइन करने की कोशिश कर रहा है तो वो ऐसा नहीं कर पाएगा। कांग्रेस 2024 के चुनाव में टॉप पर रहेगी। पटोले ने इस दौरान कोरोना के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को भी घरने की कोशिश की।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RPTIrH

कोई टिप्पणी नहीं