Breaking News

अखिलेश यादव का एलान, 2022 विधानसभा चुनाव में 350 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी सपा


समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को दावा किया कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 350 से ज्यादा सीटें जीतकर बहुमत की सरकार बनाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट में भूमि खरीद के मामलों में कथित तौर पर घोटाला होने की खबर है जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और ट्रस्ट के सभी सदस्यों को इस्तीफा देना चाहिए। सपा प्रमुख ने एक बयान में कहा, ”अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट में भूमि खरीद के मामलों में भारी घोटाला होने की खबर है, करोड़ों की हेराफेरी का मामला बताया जा रहा है, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। ट्रस्ट के सभी सदस्यों को इस्तीफा देना चाहिए। अयोध्या के धर्मपुर गांव में किसानों की भूमि हवाई अड्डा के लिए अधिग्रहित की जा रही है। किसानों को समुचित दर पर मुआवजा मिलना चाहिए।”अखिलेश यादव ने बयान में आरोप लगाया, ”समाज में भेदभाव और विपक्ष के प्रति बदले की भावना से कार्रवाई होने से भाजपा सरकार जनता की निगाहों में अपनी साख खो चुकी है और अच्छे दिनों की जनता की उम्मीदें टूट गई हैं।” उन्होंने दावा किया, ”2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की विदाई और समाजवादी सरकार बनने में गिने-चुने दिन रह गये हैं और 350 से ज्यादा विधायकों की ताकत के साथ समाजवादी पार्टी की सरकार बहुमत में आएगी।”

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TDEMgJ

कोई टिप्पणी नहीं