ये हैं महादानीः अब तक 19,800 करोड़ रुपए दान कर चुकी हैं ये महिला, जानिए कितना पैसा है उनके पास

दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में शुमार और अमेजन प्रमुख जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट ने एक बार फिर अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा दान दिया है। मैकेंजी ने इस बार 2.7 अरब डॉलर यानी करीब 19,800 करोड़ रुपए दान दिया है। बीते 11 महीने में मैकेंजी 8 अरब डॉलर का दान कर चुकी हैं। फोर्ब्स के अनुसार, अभी उनकी नेटवर्क 60 अरब डॉलर है। 2020 में मैकेंजी ने 500 संगठनों को 6 अरब डॉलर दिए थे।खास बात यह है कि यह राशि भारत समेत कई देशों के 286 संगठनों, यूनिवर्सिटी और कला समूहों को मिलेगा। मैकेंजी ने अपनी एक पोस्ट में लिखा कि दुनिया के लिए अच्छा होगा अगर अधिक धन और संपत्तियां चंद हाथों में ही सिमटे न रहे। गौरतलब है कि साल 2019 में जब मैकेंजी ने बेजोस को तलाक दिया था तब उन्हें अमेजन की 4 फीसदी हिस्सेदारी मिली थी जिसका मूल्य 36 अरब डॉलर था। हालांकि कंपनी के शेयर बढ़ने के साथ ही उनकी संपत्ति भी बढ़ गई।मैकेंजी के पास तलाक के बाद दुनिया की सबसे अमीर महिला बनने का मौका था। दरअसल, वॉशिंगटन के कानून के मुताबिक शादी के बाद अर्जित की गई संपत्ति तलाक के समय पति-पत्नी में बराबर बांटी जाती है, अगर ऐसा होता तो मैकंजी दुनिया की सबसे अमीर महिला बन सकती थीं जबकि बेजोस दुनिया के अमीरों की लिस्ट में पहले से फिसलकर चौथे नंबर पर आ जाते, लेकिन मैकेंजी ने ऐसा नहीं किया।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xxuo9f
कोई टिप्पणी नहीं