Breaking News

पेट्रोल-डीजल की ताबड़तोड़ बैटिंग जारी, 107 रुपये लीटर नॉट आउट , बना दिया नया रिकॉर्ड


सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में आज 16 जून को फिर इजाफा कर दिया है। लगातार महंगा हो रहा पेट्रोल इस समय कुछ शहरों में 107 रुपये लीटर के पार बिक रहा है। बता दें कि आज पेट्रोल की कीमत में 25 पैसे प्रति लीटर तो वहीं, डीजल की कीमत में 13 पैसे तक की तेजी आई है। आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.66 रुपये और डीजल का दाम 87.41 रुपये है। इन शहरों पेट्रोल हुआ 105 रुपये के पार- राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 107.79 रुपये और डीजल 100.51 रुपये प्रति लीटर- मध्यप्रदेश के अनूपनगर में पेट्रोल 107.43 रुपये और डीजल 98.43 रुपये प्रति लीटर- रीवा में पेट्रोल 107.07 रुपये और डीजल 98.10 रुपये प्रति लीटर- भोपाल में पेट्रोल 104.85 रुपये और डीजल 96.05 रुपये प्रति लीटर- परभणी में पेट्रोल 105.16 रुपये और डीजल 95.63 रुपये प्रति लीटरमहानगरों में पेट्रोल डीजल का भाव- दिल्ली में पेट्रोल 96.66 रुपये और डीजल 87.41 रुपये प्रति लीटर- मुंबई में पेट्रोल 102.85 रुपये और डीजल 94.84 रुपये- कोलकाता में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 90.25 रुपये- चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 97.91 रुपये और डीजल 92.04 रुपये परबता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना बदलाव सुबह 6 बजे होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wvLbtb

कोई टिप्पणी नहीं