Breaking News

Violence in West Bengal : 24 घंटों में भाजपा के 6 कार्यकर्ताओं की हत्या, आज से दो दिवसीय दौरे पर बंगाल जायेंगे जेपी नड्डा


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 4 मई को पश्चिम बंगाल की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। यहां वह हिंसा से प्रभावित हुए कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। भाजपा की ओर से यह जानकारी दी गई। पार्टी ने बताया कि 4 मई को जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होंगे। दो दिवसीय यात्रा के दौरान वह हिंसा प्रभावित कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य में हिंसा की खबरें तेजी से आ रही हैं। टीएमसी पर बीते 24 घंटों में भाजपा के 6 कार्यकर्ताओं की मौत का आरोप लगा है। भाजपा ने सोमवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य में उसके नौ से अधिक कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। पाटी ने इस हिंसा के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा तथा उनके समर्थकों व सदस्यों को जिम्मेदार ठहराया। जगदाल शहर से भाजपा कार्यकर्ता श्रीमती शोवा रानी मोंडल, राणाघाट से उत्तम घोष, बेलाघाट से अभिजीत सरकार, सोनारपुर दक्षिण से होरोम अधिकारी, सिताल्कुची से मोमिक मोइत्रा और बोलपुर से गौरब सरकार को चुनाव परिणाम आने के बाद से मौत के घाट उतार दिया गया है। भाजपा महासचिव व पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा कि ममता जी की जीत के बाद उनके कार्यकर्ता जश्न मना रहे है और भाजपा कार्यकर्ताओं के घर तोड़ रहे है। अब तक 9 से ज़्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है। भाजपा नेता ने इस ट्वीट के साथ हिंसा की घटनाओं से संबंधित एक वीडियो भी साझा किया। वहीं भाजपा ने 5 मई को टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव परिणाम के बाद व्यापक हिंसा के खिलाफ देशव्यापी धरने की घोषणा की है। यह विरोध प्रदर्शन भाजपा के सभी संगठनात्मक मंडलों में सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया जाएगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aZr0ep

कोई टिप्पणी नहीं