Breaking News

vaccine लगाने के लिये लोगों को प्रोत्साहित कर रही है Sunny Leone


बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्री सनी लियोनी कोरोना से बचाव के लिये लोगों को वैक्सीन लगाने के लिये प्रोत्साहित कर रही है। कोरोना की दूसरी लहर से हर कोई ङ्क्षचतित नजर आ रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स लोगों से वैक्सीनेशन में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील कर रहे हैं। सनी लियोनी ने सोशल मीडिया एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वह अपने फैंस को वैक्सीन लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। सनी लियोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में सनी ने अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, चलिए कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में शामिल हो जाएं। यह वक्त है वैक्सीनेशन का। सनी ने पोस्ट में लोगों से आग्रह किया है कि वह खुद भी वैक्सीन लगवाएं और अपने परिवार वालों भी वैक्सीन जरूर लगवाएं। खास तौर पर वह लोग जो फ्रंटलाइन में खड़े होकर कोरोना से जंग लह रहे हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RkMlrv

कोई टिप्पणी नहीं