Breaking News

LPG cylinder Prices: एलपीजी सिलेंडर 46 रुपये तक हुआ सस्ता, अब इस रेट पर मिलेगा सिलेंडर


एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों इस महीने 45.50 रुपये कटौती की है। यह कटौती केवल 19 किलो वाले कामर्शियल सिलेंडर में की गई है। वहीं, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।नए रेट एक मई से लागू हो गए हैं। बता दें पिछले महिने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 10 रुपये की कटौती की गई थी। आज अभी दिल्ली में LPG सिलेंडर का दाम 809 रुपये है। मौजूदा समय में दिल्ली में LPG सिलेंडर के दाम 809 रुपये हैं। दिल्ली में इस साल जनवरी में LPG सिलेंडर का दाम 694 रुपये था, जिसे फरवरी में बढ़ाकर 719 रुपये प्रति सिलेंडर किया गया। 15 फरवरी को दाम बढ़ाकर 769 रुपये कर दिए गए। इसके बाद 25 फरवरी को एलपीजी सिलेंडर के दाम 794 रुपये कर दिए गए। मार्च में LPG सिलेंडर के प्राइस को 819 रुपये कर दिया गया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3h0ZhOa

कोई टिप्पणी नहीं