Karnataka by-election Result : बेलगाम लोकसभा सीट पर भाजपा, एक विधानसभा सीट पर कांग्रेस आगे

चुनाव अधिकारी ने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा बेलगाम लोकसभा सीट और बसव कल्याण विधानसभा सीट पर आगे चल रही है, जबकि विपक्षी कांग्रेस कर्नाटक में मास्की (आरक्षित) विधानसभा सीट पर चल रही है, जहां 17 अप्रैल को उपचुनाव हुए थे। अधिकारी ने बताया, भाजपा के उम्मीदवार मंगला सुरेश अंगदी बेलगाम में कांग्रेस के उम्मीदवार सतीश जारकीहोली से आगे चल रहे हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार शरणू सालगर कांग्रेस के माला बी नारायणराव से बसवकल्याण में आगे हैं।मास्की (अनुसूचित जनजाति) में, कांग्रेस के बसनागौड़ा तुरुविहाल भाजपा के प्रतापगौड़ा पाटिल से आगे हैं। मतगणना के शुरूआती दौर में, मंगला ने 1,03,067 वोट और बेलगाम में सतीश ने 94,092 वोट हासिल किए, जबकि बसवकल्याण में, सालगर को 9,282 और माला को 4,848 वोट मिले। मास्की में, तुरुविहाल ने 22,575 और पाटिल ने 14,709 मत प्राप्त किए। कड़ी सुरक्षा के बीच और कोविड सुरक्षा दिशानिदेर्शों के तहत सभी 3 निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से वोट की गिनती शुरू हुई।अधिकारी ने कहा, प्रक्रिया के अनुसार, डाक मतपत्रों को सभी 3 सीटों में पहले गिना गया था और ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) में वोटों की गिनती बेलगाम, बसवकल्याण और मस्की में की जा रही है।बेलगाम में 18,13,567 मतदाताओं में से 10,16,025 ने मतदान किया, जिसके परिणामस्वरूप 56.02 प्रतिशत मतदान हुआ। बसवकल्याण में 2,39,782 मतदाताओं में से 1,47,647 ने मतदान किया, जिसके परिणामस्वरूप 61.58 प्रतिशत मतदान हुआ। मास्की में 2,06,429 मतदाताओं में से 1,45,458 ने मतदान किया, जिसके परिणामस्वरूप 70.40 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल मिलाकर, बेलगाम में 10, बसव कल्याण में 12 और मास्की में 8 सहित 30 उम्मीदवार चुनाव लड़े। उनमें से 26 पुरुष और 4 महिलाएं हैं। बेलगाम और मास्की में प्रत्येक में 5 और बसव कल्याण में 4 स्वतंत्र उम्मीदवार भी हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vsfhNg
कोई टिप्पणी नहीं