Imposed complete lockdown : लॉकडाउन में बेवजह बाहर निकलने वालों को पुलिस ने बीच सड़क पर लगवाई उठक-बैठक

कोरोना की दूसरी लहर से पूरा देश बुरी तरह जूझ रहा है। अब कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने 10 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। इस बीच लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों को पुलिस ने अजब-गजब सजा दी। हरियाणा के अंबाला में पुलिस ने लॉकडाउन में बेवजह घर से बाहर निकले लोगों ने उठक-बैठक लगवाई।पुलिस लोगों से उठक-बैठक लगवाती नजर आ रही है। बता दें कि हरियाणा प्रशासन ने 2 मई को पूरे राज्य में 10 मई तक 7 दिनों का लॉकडाउन लगाया है। सजा देने वाले पुलिस वालों ने कहा कि उल्लंघनकर्तों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aXxGK8
कोई टिप्पणी नहीं