Breaking News

IMA ने कहा - बाबा रामदेव पर दर्ज हो देशद्रोह का केस, पीएम मोदी से की शिकायत


ऐलोपैथी की आलोचना को लेकर बुरी तरह घिरे योगगुरु बाबा रामदेव ने अपना बयान भले ही वापस ले लिया हो, लेकिन इंडियन मेडिकल असोसिएशन (IMA) की नाराजगी खत्म नहीं हुई है। बाबा रामदेव पर 1 हजार करोड़ रुपए का मानहानि का केस करने के बाद अब पीएम मोदी से भी शिकायत की गई है। आईएमए ने पीएम मोदी से कहा है कि रामदेव को झूठी जानकारियां फैलाने से रोका जाए और उनके खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज होना चाहिए।आईएमए ने पीएम मोदी को लेटर लिखकर कहा, पतंजलि के मालिक रामदेव की ओर से टीकाकरण पर गलत सूचनाओं के प्रचार को रोकना चाहिए। एक वीडियो में उन्होंने दावा किया कि 10 हजार डॉक्टर और लाखो लोग दोनों डोज के बावजूद मर चुके हैं। उनके खिलाफ देशद्रोह के आरोप में मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oVYEaz

कोई टिप्पणी नहीं