Gold and silver price: आज जमकर खरीदें चांदी, हो चुकी है इतनी सस्ती, लेकिन सोने की कीमत देगी बड़ा झटका

विदेशों में पीली धातु में तेजी के बीच आज घरेलू स्तर पर सोने में मामूली तेजी रही, जबकि चांदी 250 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक टूट गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 5.70 डॉलर चमककर 1,819.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.20 डॉलर की मजबूती के साथ 1,820.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.09 डॉलर की बढ़त के साथ 27.33 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। घरेलू स्तर पर एमसीएक्स वायदा बाजार में सोना 20 रुपये यानी 0.04 प्रतिशत चमककर 47,615 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और सोना मिनी 40 रुपये चढ़कर 47,576 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। चांदी 252 रुपये यानी 0.35 प्रतिशत की गिरावट में 71,429 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी मिनी 243 रुपये फिसलकर 71,440 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2R0gVqN
कोई टिप्पणी नहीं