Corona के कहर के बीच दी गई सलाह, घर से बाहर निकलने पर भी पहनें दो मास्क

मध्य प्रदेश की भोपाल में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है, इससे बचाव के लिए घर से बाहर निकलने पर दो मास्क के उपयोग की सलाह दी जा रही है। मध्य प्रदेश के प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो द्वारा जनहित में सूचना जारी की है कि कोरोना के नए स्ट्रेन से बचाव के लिए डबल मास्क का उपयोग करें, यदि हम डबल मास्क पहनें, तो हम कोरोना से बचाव कर सकते हैं, इसके लिए हमेशा एक सर्जिकल और एक कॉटन मास्क पहनें, एक जैसे दो मास्क ना पहनें, पहले सर्जिकल मास्क पहनें, इस तरह से दोनों और गठान बांधे, इसे दोनों तरफ से अंदर की ओर मोड़ें, पहले सर्जिकल मास्क पहनें फिर उसके ऊपर कॉटन मास्क पहनें, एन 95 के साथ दो मास्क न पहनें।कोरोना संक्रमण को खत्म करने के लिए उसकी चेन को ब्रेक करना अनिवार्य है इसके लिए सभी लोग घरों में रहें और घर में किसी को भी सर्दी खांसी, बुखार, आंखों का आना, सर दर्द, पेट दर्द के साथ मरोड़ और पेट खराब होने के लक्षणों को गंभीरता से लें और ऐसे व्यक्ति को तुरंत ही सबसे अलग कर दूसरे कमरे में आइसोलेट कर दें।सलाह दी गई है कि कोरोना के लक्षण नजर आने पर डॉक्टर से संपर्क कर कोरोना की जांच कराएं। घरों के बाकी सदस्य भी लोगों से मिलना जुलना बंद कर दें और फिजिकल डिस्टेंस रखे। सभी लोग घरों में भी मास्क लगाकर रखें और लक्षण वाले मरीज की कोरोना जांच अनिवार्य रूप से कराएं। लगातार प्राणायाम और योग करते रहें, मल्टी विटामिन, विटामिन सी, जिंकोविट आदि की गोलियों का सेवन करते रहें, अनावश्यक घर से बाहर ना निकलें, हाथों को साबुन से धोते रहें और सैनिटाइज करते रहें।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tkmi1j
कोई टिप्पणी नहीं