Corona का कहर जारी : देश में दो करोड़ के पार निकली संक्रमितों की संख्या, हुई सवा दो लाख मौत

देश में सोमवार को कोरोना मरीजों की संख्या 2 करोड़ के पार हो गई। भारत ऐसा दूसरा देश है, जहां 2 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण का शिकार हुए हैं। संक्रमण की रफ्तार इतनी तेज है कि महज 137 दिन में मामले एक करोड़ से 2 करोड़ के पार पहुंच गए। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3 लाख 69 हजार 230 नए मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में 3,421 लोगों की कोरोना से जान गई है। वहीं, सोमवार को 2.99 लाख लोग ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2 करोड़ 2 लाख 75 हजार 543 पर पहुंच गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 17.13 प्रतिशत है। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 2 लाख 22 हजार 666 हो गई है। अब तक 1.62 करोड़ लोग इस वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 34 लाख 44 हजार 548 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के जॉइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने बताया कि देश में 12 राज्य ऐसे हैं, जहां एक लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। सात राज्यों में 50 हजार से एक लाख के बीच और 17 राज्यों में 50 हजार से भी कम एक्टिव केस है। उन्होंने बताया कि देश में कोरोना से डेथ रेट 1% के आसपास है। दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में केस कम हो रहे हैं। महाराष्ट्र में 12 जिलों में नए केसों में कमी आई ह। लव अग्रवाल ने कहा कि देश में एक और पॉजिटिव ट्रेंड है. देश में अब तक 81.77% मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। 2 मई को यह 78% था। 3 मई को 82% हो गया।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3egMntH
कोई टिप्पणी नहीं