Breaking News

Corona records new cases : आंध्र प्रदेश में 5 मई से 14 दिनों के लिए आंशिक कर्फ्यू का ऐलान


कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब आंध्र प्रदेश सरकार ने भी राज्य में आंशिक कर्फ्यू लगाए जाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, राज्य में 5 मई से 14 दिनों के लिए आंशिक कर्फ्यू लगाया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले कोविड के बढ़ते मामलों की वजह से ही राज्य में 11वीं और 12वीं की परीक्षाओं को भी टाल दिया गया था। अब परीक्षा की अगली तारीखों का ऐलान स्थिति सामान्य होने पर किया जाएगा।देशभर में दर्ज हो रहे कोरोना के सबसे ज्यादा नए मामलों वाले राज्यों में से एक आंध्र प्रदेश भी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश के अंदर कोरोना के 3 लाख 68 हजार 147 नए मामले आए हैं। इनमें से 23 हजार 920 मामले आंध्र प्रदेश से आए हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में फिलहाल कोरोना वायरस के 1 लाख 43 हजार 178 ऐक्टिव केस हैं। राज्य में एक दिन के अंदर कोरोना की वजह से 83 मरीजों ने दम भी तोड़ा है।आंध्र प्रदेश में अभी तक कोरोना के कुल 11 लाख 45 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और 8 हजार 136 लोग इसकी वजह से जान गंवा चुके हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33cEmQ2

कोई टिप्पणी नहीं