Breaking News

Breaking news: असम में फिर सरकार बनाएगी भाजपा, कांग्रेस को झटका, इतनी सीटों पर आगे चल रहा है NDA


पूर्वोत्तर राज्य असम में सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले राजग गठबंधन ने बहुमत हासिल कर लिया है। शुरुआती रुझानों में भाजपा 65 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं उसकी सहयोगी पार्टी असम गण परिषद 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस 35 और एआईयूडीएफ 10 सीटों पर आगे है। वहीं 9 सीटों पर अन्य ने बढ़त बनाई हुई है। मुख्यमंत्री सबार्नंद सोनोवाल, स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और एजीपी प्रमुख और मंत्री अतुल बोरा क्रमश: माजुली, जलुकबाड़ी और बोकाखाट सीटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस विधायक दल के नेता और उनके डिप्टी देवव्रत सैकिया और रकीबुल हुसैन दोनों क्रमश: नाजिरा और समागुरी से पीछे चल रहे हैं।असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नितिन खाडे ने कहा कि मतगणना 50 निर्वाचन जिलों (34 प्रशासनिक जिलों) में हो रही है और मतगणना केंद्रों और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के तीन स्तर हैं।सीईओ ने कहा, चुनाव आयोग द्वारा जारी कोविड प्रोटोकॉल और दिशानिर्देशों को बनाए रखने के लिए, इस बार के विधानसभा चुनावों में मतगणना हॉल की संख्या में 131 प्रतिशत की वृद्धि हुई है - 2016 के विधानसभा चुनाव में इसकी संख्या 143 थी, जोकि बढकऱ 331 हो गई है। कुल मिलाकर, भाजपा और कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के 74 महिला उम्मीदवारों सहित 946 उम्मीदवारों चुनाव मैदान में हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eKYK01

कोई टिप्पणी नहीं