Breaking News

हवा में सुपर हीरो की तरह उड़ते नजर आएंगे सेना के जवान, ये देश कर रहा है ऐसा बड़ा कमाल


ब्रिटिश नेवी के सैनिक जल्द ही हवा में सुपर हीरो की तरह उड़ते नजर आएंगे। इसके लिए ब्रिटिश नेवी ने स्पेशल एलीट नेवी यूनिट जेट पैक बनाने का निर्णय किया है। हाल ही में एक जेट पैक के सफल परीक्षण के बाद अब इस दिशा में काम किया जा रहा है। इसे लेकर नेवी ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें ग्रेविटी जेट सूट पहने नौसैनिक हवा में उड़ता नजर आ रहा है। इस एक सूट की कीमत 300,000 पाउंड से अधिक है। ब्रिटिश एयरोनॉटिक्स फर्म ग्रेविटी इंडस्ट्रीज के ग्रेविटी जेट सूट हाल ही में नौसेना की ओर से इंग्लिश चैनल पर परीक्षण किया गया है। नेवी अफसरों का कहना है कि भविष्य में यह सूट युद्ध में बेहद महत्वपूर्ण होगा। इसे भविष्य का सुपर हीरो कहा जा सकता है। जिस तरह आयरन मैन एक जगह से दूसरी जगह पर आसानी से उडकऱ जा सकता है, ठीक वैसे ही इस सूट से सैनिक भी एक जहाज से दूसरे जहाज पर आसानी से जा सकता है।रॉयल नेवी के लिए बनाए गए इस स्पेशल उड़ने वाले सूट की कई खासियत हैं। आयरन मैन की तरह जवानों को उड़ाने वाला ये सूट 85 mph की स्पीड तक जा सकता है। साथ ही एक बार में ये करीब 10 मिनट तक उड़ान भर सकता है। इस सूट को बनाने वाले ग्रेविटी इंडस्ट्रीज के फाउंडर रिचर्ड ब्राउनिंग का कहना है कि उड़ने वाले ये सूट्स जवानों को काफी फायदा पहुंचाएंगे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ed54OW

कोई टिप्पणी नहीं