Breaking News

एक और खुशखबरीः अब भारत में भी बनेगी रुस की ये सबसे असरदार वैक्सीन


रूस की सिंगल डोज कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक लाइट का उत्पादन भारत में भी किया जाएगा। रसियन डायरेक्ट इंवेस्टमेंट फंड (आरडीआइएफ) के सीईओ किरिल दिमित्रिव ने एक वर्चुअल न्यूज ब्रीफिंग में कहा कि स्पुतनिक लाइट का उत्पादन उन देशों में किया जाएगा, जहां स्पुतनिक वी का उत्पादन किया जाएगा।इनमें भारत, कोरिया और चीन शामिल हैं। किरिल ने कहा कि कई दूसरे देश पहले से ही स्पुतनिक वी वैक्सीन का उत्पादन कर रहे हैं, इसलिए उत्पादन की समान क्षमताओं का उपयोग किया जा सकता है क्योंकि मूल रूप से स्पुतनिक लाइट, स्पुतनिक वी वैक्सीन का पहला शॉट होगा, इसलिए हम मौजूदा उत्पादन क्षमता का उपयोग करेंगे। गौरतलब है कि इस वैक्सीन को रूस में उपयोग के लिए मंजूरी मिल गई है।गौरतलब है कि भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 4,14,188 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं इस महामारी से इस दौरान 3915 लोगों की मौत हो गई। इन नए मामलों के साथ कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढकऱ 2,14,91,598 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 1 मई के बाद यह तीसरी बार है जब भारत में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों की संख्या चार लाख के आंकड़े को पार कर गई। गुरुवार को भारत ने 4,12,262 मामले दर्ज किए गए थे। भारत में कोविड मामलों की कुल संख्या अब 2,14,91,598 हो गए हैंं। वहीं सक्रिय मामलों की कुल संख्या 36,45,164 है और अबतक 2,34,083 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 3,31,507 लोगों को छुट्टी दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 16,49,73,058 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 23,70,298 ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें पिछले 24 घंटों में टीके लगाए गए हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3h9llGk

कोई टिप्पणी नहीं