Breaking News

भारतीय वैज्ञानिकों ने किया बड़ा कमाल, अब कोरोना की वैक्सीन को लेकर आई राहत भरी खबर


कोरोना महामारी से मचे हाहाकार के बीच लोगों के लिए राहतभरी खबर है कि अब स्वदेशी वैक्सीन की बची हुई डोज बर्बाद नहीं होगी। कोरोना से बचाव के लिए बनाए गए मंगल टीके की कई डोज पिछले दिनों बर्बाद हा गई थीं। शोधकर्ता लगातार इसका तोड़ निकालने में जुटे हुए थे। शोधकर्ताओं ने वैक्सीन के स्टोरेज में कुछ बदलाव कर इस समस्या का हल खोज निकाला है। हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने वैक्सीन के स्टोरेज को लेकर कुछ अहम बदलाव किए हैं जिनके अनुसार अब चार घंटे नहीं बल्कि पूरे 28 दिन तक बची हुईं डोज का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि इसके लिए जरूरी यह है कि वॉयल में शेष बचीं डोज को 2 से 8 डिग्री तापमान पर सुरक्षित रख सकते हैं। इस बदलाव बार्बाद हो रही वैक्सीन की हजारों डोज पर रोक लगाई जा सकेगी। यह बदलाव नई खेप में दिखाई देगा। भारत बायोटेक कंपनी राज्यों को सीधे वैक्सीन आपूर्ति कर रही है जोकि इसी तरह सुरक्षित रखी जा सकेंगी। भारत बायोटेक कंपनी के चेयरमेन डॉ. कृष्णन एम ईला ने बताया कि वैक्सीन की डोज खराब होने से काफी नुकसान सरकार को भी हुआ है। ऐसे में जरूरी था कि वॉयल पॉलिसी में बदलाव किए जाएं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PMWZqR

कोई टिप्पणी नहीं