Breaking News

Australian Citizen Back to Home : 15 मई के बाद अपने देश लौट सकते है ऑस्ट्रेलियाई नागरिक, तीन विमान आएंगे भारत


प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित भारत से लौटने वाले ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों पर प्रतिबंध अगले शनिवार को हटाया जाएगा और उसी दिन डार्विन शहर में नागरिकों को स्वदेश लेकर आने वाला पहला विमान पहुंचेगा। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने इतिहास में पहली बार हाल ही में स्वदेश लौटने से पहले भारत में 14 दिन तक का वक्त बिताने वाले अपने नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। इस प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर सरकार ने पांच साल कैद या 50,899 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाने की चेतावनी दी है। कई सांसदों, डॉक्टरों, सिविल सोसायटी और कारोबारियों ने इस कदम की आलोचना की थी। इस मामले पर सरकार के आदेश की अवधि 15 मई को समाप्त हो जाएगी। राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की शुक्रवार को हुई बैठक के बाद मॉरिसन ने इस पर सहमति जताई कि इस अवधि को और बढ़ाने की जरूरत नहीं है। ऑस्ट्रेलिया 15 मई से 31 मई के बीच नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए तीन विमानों को भेजेगा। पहला विमान 15 मई को डार्विन पहुंचेगा। भारत से सीधी वाणिज्यिक उड़ानों पर अब भी प्रतिबंध है। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा, हम भारत से लोगों को लाने के लिए पहला विमान भेजने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय मंत्रिमंडल की ताजा बैठक के बाद कहा, इसमें सबसे पहले उन 900 लोगों को लाया जाएगा जो अधिक परेशानी में हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3nUuW5k

कोई टिप्पणी नहीं