Anushka Sharma से हो रही पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस Aiman Salim की तुलना, देखिए कौन ज्यादा खूबसूरत है

बॉलीवुड सिलेब्स के हमशक्ल होने की खबरें अक्सर आती रहती हैं। खासतौर पर पाकिस्तानी और इंडियन सिलेब्स की मिलती सूरत की खबरें कई बार आ चुकी हैं। इस बार सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की ऐक्ट्रेस ऐमन सलीम और अनुष्का शर्मा के लुक्स मिलाए जा रहे हैं। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि भारत के लोगों को एमन ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। ऐमन पाकिस्तानी ड्रामा सीरीज चुपके चुपके की वजह से सुर्खियों में हैं। इस सीरियल को भारत में भी काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं ऐमन की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। अब सोशल मीडिया पर ऐमन की तुलना अनुष्का शर्मा से हो रही है। कुछ को वह अनुष्का जैसी लग रही हैं वहीं कुछ को अनुष्का से सुंदर। एक यूजर ने उनको पाकिस्तान की अनुष्का लिखा है। एक ने लिखा है, मैं भारत से हूं और यूट्यूब पर इस सीरियल पर नजर पड़ गई। फॉलोअर ने लिखा है कि वह ऐमन का फैन बन गया है। एक और ने लिखा है, मैं भारत का हूं लेकिन मुझे लगता है कि ऐमन अनुष्का से बेहतर हैं कृपया तुलना ना कीजिए।यह पहला मौका नहीं है जब इंडियन और पाकिस्तान ऐक्ट्रेस की तुलना की गई हो। बीते दिनों पाकिस्तान की हीना खान चर्चा में थीं। लोग उनको करिश्मा कपूर की कार्बन कॉपी बता रहे थे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SwV8Yc
कोई टिप्पणी नहीं