अमरीका महिला ने की थी बड़ी भूल, लेकिन भारतीय परिवार ने एक झटके में बना दिया 7 करोड़ का मालिक जानिए कैसे

एक अमरीकी महिला ने जिस लॉटरी के टिकट को बेकार समझकर फेंक दिया था, उसी टिकट ने महिला को रातोंरात मालामाल कर दिया, लेकिन महिला के करोड़पति बनने में अहम भूमिका निभाई एक भारतीय मूल के परिवार ने। जिसने लॉटरी खुलने पर वो टिकट अमरीकी महिला को सौंप दिया और ईमानदारी की मिसाल पेश की। दरअसल, अमरीका के मेसाच्युसेट्स में ली रोज फिएगा नाम की अमरीकी महिला ने मार्च, 2021 में लकी स्टॉप नाम की दुकान से लॉटरी का एक टिकट खरीदा था। यह दुकान साउथविक इलाके में रहने वाले भारतीय मूल के एक परिवार की है। ली रोज फिएगा अक्सर इस दुकान से लॉटरी टिकट खरीदती थीं। इस महिला ने लॉटरी का टिकट खरीदा और जल्दबाजी में टिकट का नंबर खुरचा, जो ठीक से नहीं खुरचा गया। जिसके कारण उन्हें लगा कि उनकी लॉटरी नहीं निकली है तो उन्होंने इस लॉटरी टिकट को बेकार पड़े लॉटरी टिकटों के बीच फेंक दिया यह टिकट बेकार टिकटों के बीच 10 दिन तक रखा रहा। लेकिन इसके बाद दुकान के मालिक के बेट अभि शाह की नजर उस टिकट पर गई। उसने देखा कि इस टिकट को 1 मिलियन डॉलर यानी 7,27,90,700 की लौटरी लगी।इस एक मिलियन डॉलर वाले टिकट को अभि शाह की मां अरुणा शाह ने बेचा था। वे जानते थे कि ली रोज फिएगा ने इसे खरीदा था वह उनकी रेगुलर कस्टमर थी। अभि शाह ने कहा कि एक शाम मैं बेकार पड़े टिकटों को देख रहा था और मैंने देखा कि ली रोज फिएगा ने ठीक से नंबर को खुरचा नहीं है। मैंने नंबर को खुरचा और देखा कि उसमें दस लाख डॉलर यानी 7 करोड़ रुपए का इनाम है। अभि ने बताया कि इस टिकट के मिलने के बाद मैने सोचा कि मैं रातोंरात करोड़पति बन गया। लेकिन उनके परिवार ने इस लॉटरी टिकट को उसे खरीदने वाली महिला ली रोज फिएगा को वापस करने का निर्णय लिया।पूरी घटना पर फिएगाा ने कहा कि शाह मुझे बुलाने आया तो मैंने कहा कि मैं काम कर रही हूं,लेकिन उसने कहा कि नहीं तुम्हें आना होगा,तो मैं वहां गई और वहां पहुंच कर मुझे पूरी बात पता चली। मुझे विश्वास ही नहीं हुआ। मैं रोई और उन्हें गले से लगाया। भारतीय मूल के परिवार के इस काम के लिए उनकी खूब प्रशंसा हो रही है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fn16DQ
कोई टिप्पणी नहीं