Breaking News

क्या देश में चल रही थी बड़ी साजिश, महाराष्ट्र में 21 करोड़ का यूरेनियम जब्त, दो गिरफ्तार


लॉकडाउन के बीच एक बेहद चौंकाने वाली घटना में मुंबई एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (नागपाड़ा यूनिट) ने 7.10 किलोग्राम रेडियोधर्मी प्राकृतिक यूरेनियम जब्त किया है। इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी।जब्त सामग्री को भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र को भेजा गया था, जिसने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट में कहा कि यह प्राकृतिक यूरेनियम है, जो कि अत्यधिक रेडियोधर्मी है और इंसानों के लिए बहुत खतरनाक है। लगभग 21.30 करोड़ रुपये की अनुमानित कीमत के प्राकृतिक यूरेनियम की जब्ती के बाद एटीएस ने परमाणु ऊर्जा अधिनियम, 1962 और अन्य कानूनों के तहत आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। अधिकारी ने बताया कि आगे की चांज जारी है।एटीएस अधिकारियों की माने तो अगर यह यूरेनियम (Uranium) गलत हाथों में लग जाए तो इसका इस्तेमाल विस्फोटक बनाने में किया जा सकता है। आरोपियों ने किसी प्राइवेट लैब में भी इस यूरेनियम की जांच करवाई थी और लैब वालों ने यूरेनियम की प्योरिटी बताने में आरोपियों की मदद की थी।महाराष्ट्र एटीएस प्राइवेट लैब की छानबीन करने में जुटी हुई है जहां से इस यूरेनियम की प्योरिटी टेस्ट करवाई गई थी आपको बता दें कि यूरेनियम का इस्तेमाल करें संवेदनशील चीजों को बनाने में किया जाता है 1 किलो यूरेनियम की कीमत 3 करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fcR9rB

कोई टिप्पणी नहीं