Breaking News

केजरीवाल ने PM मोदी से पूछा- दिल्‍ली आ रहे ऑक्‍सीजन टैंकर कोई रोके तो मुझे केंद्र में किससे बात करनी होगी


देश की राजधानी दिल्‍ली समेत पूरे देश में कोरोना काल में ऑक्‍सीजन की कमी को लेकर हाहाकार की स्थिति मची हुई है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अत्‍यधिक कोरोना वाले राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों और अन्‍य स्‍टेकहोल्‍डर के साथ महत्‍वपूर्ण बैठक की है। इस मीटिंग में भी ऑक्‍सीजन की कमी का मुद्दा उठा। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री के साथ बैठक में पूछा कि अगर दिल्‍ली के लिए आ रहे ऑक्‍सीजन टैंकर कोई रोक ले तो मुझे केंद्र सरकार में किनसे बात करनी चाहिए? बता दें कि दिल्‍ली आ रहे ऑक्‍सीजन टैंकर को हरियाणा और उत्‍तर प्रदेश में रोके जाने की बात सामने आई है। इसके अलावा दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री ने तीन मांगें भी रखीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग बैठक में मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्‍ली में ऑक्‍सीजन की बहुत ज्‍यादा कमी है। साथ ही सवाल भी उठाया कि यदि ऑक्‍सीजन प्‍लांट न हो तो क्‍या दिल्‍ली के लोगों को ऑक्‍सीजन नहीं मिलेगी? पिछले कुछ दिनों में दिल्‍ली के कई बड़े अस्‍पतालों ने ऑक्‍सीजन की कमी को लेकर सरकार को अलर्ट किया है। कई हॉस्पिटल्‍स में तो ऑक्‍सीजन की कमी से हालात बेहद नाजुक हो गए। कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच ऑक्‍सीजन की मांग भी लगातार बढ़ रही है। ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाने की मांगपीएम के साथ बैठक में सीएम केजरीवाल ने ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाने की मांग की है। मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बाबत इंडियन रेलवे से कभी बात ही नहीं की है। बता दें कि कई राज्‍यों में ट्रेनों के जरिये ऑक्‍सीजन पहुंचाया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी के साथ बैठक में कहा, वैक्सीन का वन नेशन, वन रेट होना चाहिए। एक ही देश में वैक्सीन के दो रेट कैसे हो सकते हैं? केंद्र सरकार और राज्य सरकार को एक ही रेट पर वैक्सीन मिले। हर जान हमारे लिए कीमती है। हमें यह एहसास हर भारतीय को कराना होगा। सबको दवाई, वैक्सीन और ऑक्सीजन बिना किसी विवाद और रुकावट के मिलना चाहिए। कोरोना के खिलाफ एक नेशनल प्लान हो तो हम सब मिलकर काम करेंगे। ऑक्‍सीजन एक्‍सप्रेस चलाने की मांग पर प्रधानमंत्री ने केजरीवाल को बीच में रोकते हुए कहा कि ऑक्सीजन एक्सप्रेस ऑलरेडी चल रही है। केजरीवाल ने कहा, एक नेशनल प्लान बनना चाहिए। इसके तहत देश के सभी ऑक्सीजन प्लांट को आर्मी के जरिए सरकार टेकओवर करे। हर ट्रक के साथ आर्मी का एस्‍कॉर्ट व्हीकल रहेगा तो कोई उसे नहीं रोक पाएगा। 100 टन ऑक्सीजन ओडिशा, बंगाल से आनी है। हम इसे हवाई मार्ग से लाने की कोशिश कर रहे हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32FUoSj

कोई टिप्पणी नहीं