Breaking News

Petrol and Diesel Price: लगातार नौवें दिन भी आम जनता को राहत, आज इतनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत


अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी सुस्ती के बावजूद आज घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार नौ वें दिन कोई बदलाव नहीं हुआ। 30 मार्च को दिल्ली में पेट्रोल प्रति लीटर 22 पैसे कम हो कर 90.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल भी 23 पैसे कम हो कर 80.87 रुपये प्रति लीटर पर आ गया था। तेल विपणन करने वाली कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार गुरूवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पूरी दुनिया में कोरोना के कहर के जारी रहने और कई देशों में इससे मांग प्रभावित होने की आशंका में कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में सुस्ती जारी रही। देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है। दिल्ली 90.56-80.87, मुंबई 96.98-87.96, चेन्नई 92.58-85.88, कोलकाता 90.77-83.75।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fSSkOS

कोई टिप्पणी नहीं