मकड़ी ऐसी कि देखते ही प्यार हो जाए, मिलिए रंगीन डांसिंग peacock spider से

मकड़ी यानी डरावना जीव, जिसे देखते ही अक्सर चीख निकल जाती है, लेकिन भूल जाइए उनको जो मन में खौफ पैदा करती हैं। हम बात कर रहे हैं उन मकड़ियों की जिनकी खूबसूरती पर आप फिदा हो जाएंगे या उन पर प्यार आ जाएगा। ऑस्ट्रेलिया में मिली मकड़ी की यह नई प्रजाति बेहद खूबसूरत है।रंगीन डांसिंग पीकॉक स्पाइडर नामक मकड़ी का चेहरा नारंगी है जिस पर सफेद धारियां बनी हैं। ऑस्ट्रेलिया के फोटोग्राफर शेरिल हॉलिडे ने पिछले साल इस मकड़ी की फोटो क्लिक की थी जिसे मेलबर्न के म्यूजियम्स विक्टोरिया में स्पाइडर टैक्सॉनमिस्ट जोसेफ शूबर्ट ने देखा। शूबर्ट ने इन फोटो के आधार पर एक लेख लिखा था और इस प्रजाति के बारे में बताया था। उन्होंने इस जीवों की प्रजातियों के विलुप्त होने की आशंका भी जताई था।जानकारी के अनुसार शेरिल हॉलिडे नेे बताया कि उन्हें माउंट गैंबियार में एक वेटलैंड ईकोसिस्टम में ये मकड़ी दिखी और उन्होंने चार नर और एक मादा मकड़ी को कलेक्ट कर लिया। शूबर्ट ने मकड़ी के बारे में एक जर्नल में रिपोर्ट छापी। इसमेंं उन्होंने इस मकड़ी को फेमस कार्टून कैरेक्टर नीमो क्लाउन फिश जैसा बताया और इसका नाम भी माराटस नेमो रखा।शूबर्ट के मुताबिक एम. नेमो के रंग सिर्फ नर में दिखते हैं जबकि अधिकांश भूरी मादा दूसरी प्रजाति की होती हैं। नर मकड़ी का शरीर भूरा होता है और उस पर सफेद निशान होते हैं। उनके पैरों के पास नारंगी सा होता है। उनके चेहरे नारंगी होते हैं और आंखों के नीचे सफेद धारियां और सिर पर खड़ी धारियां होती हैं। आकार-प्रकार में ये मकड़ियां चावल के दाने के बराबर होती हैं। पीकॉक स्पाइडर मेल्स को मादा को रिझाने के लिए नृत्य करने के लिए जाना जाता है और एम. नेमो भी यही करते हैं। जानकारी के अनुसार अब तक शोध में ऑस्ट्रेलियन पीकॉक स्पाइडर की 92 प्रजातियों को पहचाना जा चुका है। इनमें से 76 प्रजातियां 2010 के बाद पहचानी गईं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dudnV2
कोई टिप्पणी नहीं