Breaking News

Movie mafia in Mumbai : कंगना रनौत ने कहा - बड़े-बड़े स्टार मूवी माफिया के डर से उन्हें करते हैं सीक्रेट कॉल


अपनी बेबाकी के लिए पहचाने जाने वालीं एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हर मुद्दे पर वह अपनी राय रखती हैं, फिर चाहे वह देश के लिए हो या फिर अपनी ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए। कंगना ने एक बार फिर से ट्वीट कर मूवी माफिया के आतंक पर बड़ा प्रहार किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में जिक्र किया है कि कैसे बड़े-बड़े स्टार्स मूवी माफिया की डर के वजह से उनकी तारीफ के लिए सीक्रेट कॉल करते हैं। अपनी पोस्ट में उन्होंने बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का भी नाम लिया है। अब ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कंगना रनौत ने ये ट्वीट तब किया जब स्क्रीन राइटर अनिरुद्ध गुहा के एक ट्वीट किया। दरअसल अनिरुद्ध ने ट्विटर पर एक पोस्ट देखा जिसके मुताबिक बॉलीवुड में राय रखना आपको मुसीबत में डाल सकता है। इसी पोस्ट को देखने के बाद अनिरुद्ध ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कंगना रनौत एक असाधारण, पीढ़ी में एक बार होने वाली एक्ट्रेस हैं। इस ट्वीट को देखने के बाद कंगना ने लिखा कि बॉलीवुड इतना शत्रुतापूर्ण है कि यहां पर मेरी तारीफ करना भी लोगों को मुश्किल में डाल सकता है, मुझे कई सीक्रेट कॉल और मैसेज आते हैं, अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार्स से भी। उन्होंने फिल्म थलाइवी की जमकर तारीफें की लेकिन आलिया और दीपिका की फिल्मों की तरह वो इसकी खुलकर तारीफें नहीं कर सकते। कंगना यहीं नहीं रुकीं उन्होंने एक और ट्वीट किया और लिखा कि काश एक कला से जुड़ी इंडस्ट्री ऑब्जेक्टिव रह पाती और पावर के खेल और राजनीति में न शामिल होती जब सिनेमा की बात आती है, मेरे पॉलिटिकल व्यूज और आध्यात्म मुझे बुली करने के लिए टारगेट नहीं बनाया जाना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो जाहिर तौर पर मैं ही जीतती हूं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rUVaFe

कोई टिप्पणी नहीं