Breaking News

कोरोना वायरस का डर : रविचंद्रन अश्विन के बाद एडम जाम्पा और केन रिचर्ड्सन ने भी छोड़ा IPL


ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एंड्रयू टाय के इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन को छोड़ने के बाद उनके साथी खिलाड़ियों एडम जाम्पा और केन रिचर्ड्सन ने भी टूर्नामेंट को छोड़ दिया है। भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के डर से इन तीनों खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेने का फैसला किया है। एडम जाम्पा और केन रिचर्ड्स दोनों आईपीएल में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का हिस्सा थे। भारत में अभी कोविड-19 की दूसरी लहर की वजह से हालात काफी खराब हैं। इन सबके बीच आईपीएल 2021 की शुरुआत खिलाड़ियों के लिए कुछ राहत की खबर थी, लेकिन अब धीरे-धीरे एक-एक कर खिलाड़ी इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के साथ मैच के बाद दिल्ली कैपिटल्स के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था। अब आरसीबी के दो खिलाड़ी रिचर्ड्सन और जाम्पा भी अपने घर लौटने को तैयार हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vhxKfm

कोई टिप्पणी नहीं