IPL 2021 : दिल्ली कैपिटल्स को लगा तगड़ा झटका, परिजनों के कोरोना संक्रमित होने पर टूर्नामेंट से हटे रविचंद्रन अश्विन

आईपीएल में इस साल शानदार शुरुआत करने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल से हटने का फैसला लिया है। अश्विन ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि उनका परिवार इस समय कोविड-19 से जूझ रहा है और इस मुश्किल समय में वो उनके साथ खड़े होना चाहते हैं। कल आईपीएल 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद को हराने के बाद उन्होंने इस बात की जानकारी दी। अश्विन ने मैच के बाद ट्वीट किया कि मैं कल से इस साल के आईपीएल से ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार इस समय कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ रहा है। इस मुश्किल समय में मैं उनके साथ खड़े होकर उनका हौसला बढ़ाना चाहता हूं। यदि भविष्य में हालत बेहतर होते हैं तो मैं मैदान में वापसी के बारे में सोच सकता हूं। धन्यवाद। इस से पहले अश्विन ने 23 अप्रैल को किए अपने ट्वीट में कहा था कि कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए जिस तरह से भी हो सकेगा वो स्पोर्ट जरूर करेंगे। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा था कि मैं सभी से कहना चाहूंगा कि ये वायरस किसी को भी नहीं बख्श्ता और इस लड़ाई में मैं आप सभी के साथ हूं। यदि आप में से किसी को भी इस लड़ाई में मेरी सहायता की जरूरत हो तो जरुर बतायें। मेरे से जितना संभव हो सकेगा मैं मदद करुंगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3njNZ93
कोई टिप्पणी नहीं