IPL 2021 : इस बार बिहार के ये खिलाड़ी मचाएंगे धमाल, कोई है धुंआधार बल्लेबाज तो कोई शानदार गेंदबाज

कल से इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन की शुरूआत होने जा रही है। पहला मैच पांच बार की चैंपियन रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस और कोहली की टीम आरसीबी के साथ होने जा रही है। वहीं इस सीजन में बिहार के जुड़े कई खिलाड़ी धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। बिहार से ताल्लुख रखने वाले कई खिलाड़ियों को भी जलवे बिखरते देखा जा सकता है। हर्ष विक्रम सिंहदिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल हुए क्रिकेटर हर्ष विक्रम सिंह बिहार के जमुई के रहने वाले हैं। हर्ष विक्रम सिंह आईपीएल 2020 में भी राजस्थान रॉयल की टीम का हिस्सा थे, वहीं इस सीजन में वह दिल्ली के टीम का हिस्सा हैं। बता दें कि हर्ष विक्रम सिंह के पिता अमरेंद्र कुमार सिंह आईपीएस अधिकारी हैं जो दिल्ली पुलिस में एडिशनल पुलिस कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं। हर्ष अक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं जो तेज गेंदबाजी के साथ-साथ लम्बे-लम्बे छक्के भी लगा सकते हैं। ईशान किशनइंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले ईशान किशन का नाम हर क्रिकेट फैंस जानता होगा। बीते वर्ष इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक 529 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रहे। बता दें कि मूल रूप से ईशान बिहार के पटना के रहने वाले हैं लेकिन बतौर क्रिकेट उन्हें पहचान झारखंड के लिए खेलते हुए मिली, वह रणजी झारखंड के तरफ से खेलते हैं। अनुकूल रायअनुकूल राय उर्फ़ छन्नू बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले हैं। वह आईपीएल के 14वें सीजन में मुंबई इंडियंस के तरफ से खेलेंगे। इस साल फरवरी में हुए निलामी में उन्हें रिटेन किया गया था। बिहार के छोटे से जिले समस्तीपुर में जन्म लेने वाले अनुकूल बिहार के दूसरे ऐसे युवा खिलाड़ी है जिन्हें टीम इंडिया अंडर-19 में शामिल किया गया था। अनुकूल हार्ड हिटर के साथ-साथ स्लो लेफ्ट आर्म स्पिनर भी है, जिसके कारण ऑल राउंडर के रूप में मुंबई टीम में उनका चयन किया गया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rXo8Ep
कोई टिप्पणी नहीं