IPL 2021 : Virat Kohli इस बार तोड़ सकते है ये बड़े रिकॉर्ड्स, लेकिन मौजूदा फॉर्म बन सकती है मुश्किल

आईपीएल 2021 में कई ऐसे रिकॉर्ड्स हैं जो विराट कोहली का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जरा सी कोशिश के बाद कोहली इन 5 आकड़ों को छू सकते है, उनके मौजूदा फॉर्म को देखते हुए ये जरा भी मुश्किल नजर नहीं आ रहा है। रिकॉर्ड नंबर -1 विराट कोहली (Virat Kohli)और खेलने होंगे। विराट से आगे सिर्फ रोहित शर्मा और एमएस धोनी है जो 200 क्लब में शामिल हैं। रोहित ने 200 और धोनी ने अब तक 400 आईपीएल मुकाबले खेले हैं। रिकॉर्ड नंबर -2 विराट कोहली अगर इस बार एक सेंचुरी लगा दें तो वो क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। विराट ने अब तक के अपने आईपीएल करियर में 5 सेंचुरी लगाई है। वहीं यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर गेल ने 6 आईपीएल शतक अपने नाम किए हैं। रिकॉर्ड नंबर -3 विराट कोहली ने आईपीएल करियर के दौरान 184 पारियों में 5,878 रन बनाए हैं। आरसीबी के कप्तान इस टूर्नामेंट में 6000 रन के आंकड़े से महज 122 रन दूर हैं। अगर वो ऐसा करने में कामयाब रहे तो वो इस जादुई आंकड़े को छूने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। रिकॉर्ड नंबर -4 विराट कोहली ने टी-20 क्रिकेट में अब तक 289 पारियों में 9,731 बनाए हैं। इसमें 5 शतक और 71 अर्धशतक शामिल है। अगर वो इस आईपीएल सीजन में 269 रन बना लेते हैं तो वो टी-20 करियर में 10 हजार रन पूरे करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। रिकॉर्ड नंबर -5 विराट कोहली भारत की इस मेगा टी-20 लीग में 44 दफा 50+ स्कोर बना चुके हैं। यानी 50 के क्लब में शामिल होने के लिए कोहली को महज 6 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाना होगा। गौरतलब है कि डेविड वॉर्नर 52 बार ऐसा करिश्मा कर चुके हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/320rufi
कोई टिप्पणी नहीं