IPL 2021 : RCB के लिए खेलने के लिए बेताब हैं Glenn Maxwell, कहा -पूरी ताकत से खेलूंगा

RCB के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का कहना है कि वह विराट कोहली और एबी डीविलियर्स के साथ सीखने के लिए उत्साहित हैं। मैक्सवेल को इस सीजन के लिए बैंगलोर की टीम में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि वह टीम में एनर्जी लाएंगे। Mumbai Indians के खिलाफ आईपीएल 2021 के ओपनिंग मैच की पूर्व संध्या पर ग्लेन मैक्सवेल ने कहा, टीम में शामिल होना सुखद है. मुझे लगता है कि मैं टीम एनर्जी भर सकता हूं। मैं जिस भी टीम के लिए खेला हूं इसी ऊर्जा के साथ खेला हूं। ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने कहा, मैं हमेशा से कोहली और डीविलियर्स से सीखना चाहता था। यह दोनों खिलाड़ी न सिर्फ टी20 में बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट में बेस्ट हैं। मैं इस सीजन के लिए उत्साहित हूं। विराट कोहली और एबी डीविलियर्स ने भी कहा कि मैक्सवेल के होने से टीम को मदद मिलेगी। कोहली ने कहा, हम खुशकिस्मत हैं कि मैक्सवेल हमारी टीम में हैं। डीविलियर्स ने कहा, मैक्सवेल जैसे खिलाड़ी का टीम में होना उत्साहित करने वाला है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3d3Qzws
कोई टिप्पणी नहीं