Breaking News

Corona के कहर के बीच सोने और चांदी की कीमतों ने भी दिया तगड़ा झटका, हो चुकी है इतनी महंगी


सोने और चांदी के दामों में कोरोना की बढ़ती स्पीड के साथ तेजी दर्ज की जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1800 डॉलर प्रति औंस के करीब ट्रेड कर रहा है। फिलहाल इसके दाम 1794 डॉलर प्रति औंस बने हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी भी बड़ी तेजी के साथ 26.65 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।इसके चलते भारत में सोने और चांदी के दामों में तेज उछाल बुधवार को देखा गया था। गुरुवार को भी सोने और चांदी के दामों में मामूली तेजी का रुझान है। फिलहाल एमसीएक्स पर चांदी 70 हजार रुपए प्रति किलो के पार बनी हुई है और एमसीएक्स पर सोने के दाम 48 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार बने हुए हैं। आज चांदी के दामों में 1600 रुपए की तेजी कल के भावों की तुलना में बनी हुई है। फिलहाल सोना सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर एमसीएक्स पर 48253 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है और चांदी एमसीएक्स पर 70380 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है। आज एमसीएक्स पर सोने और चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3n9LJRu

कोई टिप्पणी नहीं