अब पाकिस्तान में भी Corona से हाहाकार, एक झटके में हुई इतने लोगों की मौत

पाकिस्तान एकबार फिर एक मुश्किल सप्ताह का सामना कर रहा है। यहां कोरोना से 144 लोगों की मौत हो गई, जिससे इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढकऱ 16,842 हो गई है। जियो टीवी ने बताया कि उसके आधिकारिक वेब पोर्टल पर नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 5,870 नए कोरोनोवायरस मामले दर्ज किए गए हैं।पिछले 24 घंटों में देश भर में कम से कम 53,818 कोरोनावायरस परीक्षण किए गए, जिनमें से 5,870 पॉजिटिव आए। इस बीच, पूरे देश में 84,976 सक्रिय मामलों के साथ पाकिस्तान में कोरोनावायरस पॉजिटिविटि दर 10.90 प्रतिशत रही। इसके अलावा, देश में अब तक वायरस से 682,290 लोग ठीक हो चुके हैं।आधिकारिक पोर्टल के अनुसार, सिंध में कोरोनावायरस रोगियों की कुल संख्या 275,815 तक पहुंच गई है, जबकि यहां अब तक 4,576 लोगों की मौत हो चुकी है। पंजाब में, कोविड -19 रोगियों की कुल संख्या 282,469 है और 7,799 लोग अब तक वायरस के कारण मर चुके हैं, जबकि बलूचिस्तान में रोगियों की कुल संख्या 21,365 है और मृत्यु का आंकड़ा 227 तक पहुंच गया है। खैबर पख्तूनख्वा में 3,029 मौतों के साथ कुल 110,875 वायरस के मरीज दर्ज किए गए हैं, जबकि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 16,193 लोग वायरस से संक्रमित हैं और 455 लोगों की मौत हुई है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gz6B3u
कोई टिप्पणी नहीं