Breaking News

Corona: भारत में कोहराम मचा रहा है कोरोना वायरस, अब इन लोगों को बना रहा है अपना शिकार


देश में कोरोना के डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में एक बार फिर एक लाख से कई ज्यादा मामले सामने आए है जिससे देशभर में काफी गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,45,384 नए केस सामने आए हैं। वहीं संक्रमण से 794 और लोगों की मौत हो गई। कोविड-19 पर बने मंत्रिसमूह की बैठक में जो आंकड़े रखे गए हैं, उससे तो यही प्रतीत हो रहा है कि कोरोना की दूसरी लहर युवाओं को अपना निशाना बना रही है। पिछले साल की बात करें तो महामारी ने 45 से अधिक उम्र के लोगों को ज्यादा शिकार बनाया था। यहीं कारण था कि टीकाकरण की शुरूआत भी बुजुर्ग लोगों से की गई। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की अध्यक्षता में कल हुई इस बैठक में बताया गया कि कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित 11 राज्यों में युवा आबादी चपेट में आई है। इन प्रभावित राज्यों में संक्रमण के अधिकांश मामले 15 से 44 साल के आयुवर्ग में सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 58,993 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढकऱ 32,88,540 हो गई। इसके साथ ही महामारी से 301 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 57,329 पर पहुंच गई। पिछले कुछ दिनों से राज्य में संक्रमण के 55,000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने की अभियान की शुरुआत हुई थी। 9 अप्रैल तक देशभर में 9 करोड़ 80 लाख 75 हजार 160 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 34 लाख 15 हजार 55 टीके लगे। वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था। 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है। बीते चौबीस घंटों में कोरोना से होने वाली कुल मौतों में से 82.53 फीसदी छह राज्यों-महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, कनार्टक और गुजरात में दर्ज की गईं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 376 संक्रमितों ने दम तोड़ा, जबकि छत्तीसगढ़ में 94, पंजाब में 56, यूपी में 39, कनार्टक में 36 और गुजरात में 35 मौतें रिकॉर्ड हुईं। वहीं, 12 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों (राजस्थान, असम, लद्दाख, दमन एवं दीव तथा दादरा एवं नगर हवेली, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, मणिपुर, लक्षद्वीप, मिजोरम, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह और अरुणाचल) में एक भी मौत नहीं हुई।उधर, देश में बढ़ते कोरोना केस के बीच अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। मोहन भागवत को भी कोरोना हो गया है। मोहन भागवत को कोरोना से संक्रमित होने के बाद उपचार के लिए नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3s5Mjk4

कोई टिप्पणी नहीं