Corona पर अब तक का सबसे बड़ा रिसर्च, सामने आई ऐसी खौफनाक जानकारी, उड़ेंगे होश

दुनियाभर में कोरोना संक्रमण को लेकर कई शोध हो रहे हैं। हाल ही में हुए एक शोध में सामने आया है कि दुनियाभर में कोई संक्रमितों को भले ही अस्पतालों में भर्ती न होना पड़ा हो, फिर भी उन पर लंबी बीमारियों और मौत का खतरा मंडरा रहा है। शोध के अनुसार लॉन्ग कोविड के स्वास्थ्य पर लंबे दुष्प्रभाव से जुड़ी जानकारी दी गई है।नेचर पत्रिका में प्रकाशित इस शोध में 73 हजार से अधिक ऐसे संक्रमितों के मेडिकल रेकॉर्ड खंगाले गए, जिन्हें भर्ती कराने की नौबत आई। लेकिन संक्रमण के छह माह के भीतर इन लोगों में अन्य बीमारियों से पीडि़तों की तुलना में मौत का 60 फीसदी ज्यादा जोखिम मिला। साथ ही इन लोगों को छह माह से भी अधिक देखभाल की 20 फीसदी अधिक जरूरत पड़ी। इतना ही नहीं इन्हें नई बीमारियों ने घेरा। जिसमें श्वसन तंत्र के साथ ही ह्रदय और पेट-आंत की बीमारियां शामिल हैं। कोरोना पर हुआ यह अब तक का सबसे बड़ा शोध माना जा रहा है। इसमें एक मार्च से नवंबर 2020 के बीच के उन संक्रमितों को शामिल किया गया, जो अस्पताल में भर्ती बिना ठीक हो गए थे। इन पर खतरे की तुलना 50 लाख गैर कोरोना मरीजों से की गई थी। पता लगा कि 73,345 में से हल्के-मध्यम संक्रमण वाले 1672 लोगों को जान गंवानी पड़ी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QkKH9z
कोई टिप्पणी नहीं