Breaking News

Corona In UP : लखनऊ सहित पांच जिलों में आज से रात्रिकालीन कर्फ्यू, बेकाबू हुए हालात


देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश में भी हालात दिनों दिन बिगड़ रहे है, जिसे देखते हुए राजधानी लखनऊ सहित पांच जिलों में आज से रात्रिकालीन कफ्र्यू की घोषणा की गई है, जिसमें लखनऊ, प्रयागराज, वाराणासी, कानपुर व नोएडा शामिल है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हालात का जायजा लेने के लिए इन जिलों में औचक निरीक्षण करने की बात भी कही है.यूपी के इन शहरों के अलावा भी बरेली, गोरखपुर, मेरठ, गौतम बुद्ध नगरा, झांसी, गाजियाबाद, आगरा, सहारनपुर और मुरादाबाद में भी हालात खराब हो रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में इन जिलों में भी कई तरह की पाबंदियां लागू की जा सकती हैं.रूड़की में दूसरे दिन 29 छात्र संक्रमित मिले-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रूड़की में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है. दूसरे दिन भी इंस्टीट्यूट के हॉस्टल में रहने वाले 29 स्टूडेंट्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए. अब तक इंस्टीट्यूट के 89 स्टूडेंट्स संक्रमित हो चुके हैं. इंस्टीट्यूट एडमिनिस्ट्रेशन ने बिगड़ते हालात को देखते हुए संस्थान के कोटले भवन, कस्तूरबा भवन, विज्ञान कुंज, सरोजिनी भवन और गोविद भवन को कंटेनमेंट जोन बना दिया है. हॉस्टल में रहने वाले बाकी छात्रों की जांच भी हो रही है.

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3wCzwch

कोई टिप्पणी नहीं