Corona case in India: दुनिया में कोरोना की सबसे घातक लहर भारत में, अमरीका और ब्राजील को पीछे छोड़कर पहुंचा पहले नंबर पर

दुनियाभर में नए कोरोना मरीज मिलने के मामलों में अमरीका और ब्राजील को पीछे छोड़कर भारत पहले नंबर पर आ गया है। आज अमरीका में 36,983, ब्राजील में 31,359 और भारत में कोरोना के 1,03,558 नए मामले सामने आए हैं। चिंताजनक बात यह है कि भारत दुनिया का इकलौता देश है, जहां अभी एक दिन में एक लाख से ज्यादा केस मिले हैं।गौरतलब है कि देश में कोरोना की दूसरी लहर बेहद घातक होती जा रही है। देश में बीते 24 घंटे में 1,03,558 नए कोरोना मरीज मिले हैं और 478 लोगों ने जान गंवाई है। इससे पहले, 17 सितंबर, 2020 को देश में सर्वाधिक 97,894 कोरोना के नए मरीज मिले थे, जो देश में एक दिन में मिलने मरीजों की संख्या सबसे अधिक थी। पिछले 24 घंटों में 52,847 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,16,82,136 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या करीब आधी है। फिलहाल, देश में सक्रिय मामले बढकऱ 7,41,830 पहुंच गए हैं। देश में संक्रमण के कुल मामले बढकऱ 1,25,89,067 पहुंच गए हैं और 1,65,101 लोग अभी तक अपनी जान गंवा चुके हैं। इससे पहले रविवार को कोरोना के 93,249 नए मामले दर्ज किए गए थे और 513 मरीजों की मौत हुई थी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ukSWR8
कोई टिप्पणी नहीं