Breaking News

Corona Blast : जबलपुर में कोरोना विस्फोट, मिले 369 पॉजिटिव, एक्टिव मामले 2217 हुए


मध्यप्रदेश के जबलपुर में कोरोना हर दिन नया रिकार्ड कायम करने में तुला है, आज भी जबलपुर में कोरोना के 369 नए संक्रमित मिले है, हर दिन हो रहे कोरोना विस्फोट से अब लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। इसके अलावा सरकारी आंकड़ों के अनुसार दो लोगों की मौत हुई है। बताया जाता है कि जबलपुर में आज 2580 सेम्पल की जांच रिपोर्ट में 369 पाजिटिव मामले सामने आए है, जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है, हर दिन कोरोना जबलपुर में नया रिकार्ड कायम कर रहा है, जिससे स्थिति और ज्यादा भयावह होती जा रही है, इसके अलावा आज भी दो लोगों की मौत हुई है, मौत के आंकड़ों को लेकर तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त है, सूत्रों की माने तो आज जबलपुर में करीब दस लोगों के मरने की खबर है। वहीं आज 165 लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। जबलपुर में अब तक कोरोना संक्रमण का शिकार करीब 21 हजार 544 हो गई है, जिसमें 19047 स्वस्थ हो चुके है, वहीं 280 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है, एक्टिव केसर 2217 हो गए है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39ZcH9e

कोई टिप्पणी नहीं