Chaitra navratri 2021: 2013 के बाद इस बार रामनवमी पर बन रहा है पांच ग्रहों का शुभ संयोग

भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव 21 अप्रैल बुधवार को श्रद्धा और उल्लास से मनाया जाएगा। नौ सालों के बाद इस बार रामनवमी पर पांच ग्रहों का शुभ संयोग बन रहा है। यह संयोग इस पर्व की शुभता में कई गुना वृद्धि करेगा। इससे पहले ऐसी ग्रहीय स्थिति 2013 में बनी थी।ज्योतिषाचार्य अवध नारायण द्विवेदी के अनुसार 21 अप्रैल को नवमी शाम 7 बजे तक रहेगी। अश्लेषा नक्षत्र रात 3.15 बजे तक और राम जन्म के समय सूल योग रहेगा। भगवान राम का जन्म राम नवमी तिथि को दोपहर 12 बजे के बाद कर्क राशि में हुआ था। इस बार यह संयोग सुबह 11.05 से दोपहर एक बजे के बीच रहेगा। साथ ही लग्न में स्वग्रही चंद्रमा, सप्तम भाव में स्वग्रही शनि और दशम भाव में सूर्य बुध और शुक्र के साथ रहेंगे। राम नवमी पर यह शुभ संयोग मानव जीवन को अधिक सुखमय बनाएगा। रामनवमी पर जन्म लेने वाले बच्चों की कर्क राशि होगी। ग्रह नक्षत्र ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार भगवान राम की राशि कर्क हैं। इस बार रामनवमी के दिन चंद्रमा कर्क राशि में रहेगा। इसलिए जो बच्चे रामनवमी के दिन जन्मेंगे, उनकी कर्क राशि होगी। कर्क राशि में चंद्रमा के स्वगृही रहने से पर्व अधिक मंगलकारी रहेगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tgRgrX
कोई टिप्पणी नहीं