देशमुख के खिलाफ कथित रिश्वतखोरी मामले में CBI ने दर्ज की FIR , 10 से अधिक जगहों पर छापेमारी

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ कथित रिश्वतखोरी मामले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मुंबई में 10 से ज्यादा जगहों पर सीबीआई की छापेमारी चल रही है। मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने अनिल देशमुख पर वसूली के आरोप लगाकर हाई कोर्ट से सीबीआई जांच की मांग की थी। जिसके बाद पांच अप्रैल को हाई कोर्ट ने इस मामले में सीबीआई जांच के आदेश दे दिए थे। आदेश देते हुए हाई कोर्ट ने कहा था कि राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर जो आरोप लगे हैं, वह बेहद गंभीर हैं। हाई कोर्ट ने कहा कि अनिल देशमुख महाराष्ट्र के गृहमंत्री है और इस वजह से इस मामले की जांच निष्पक्ष होनी चाहिए। परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे अपने लेटर में दावा किया था कि देशमुख ने पुलिस अधिकारी सचिन वझे को बार और रेस्टोरेंट से 100 करोड़ रुपये की वसूली करने को कहा था।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tNL2jf
कोई टिप्पणी नहीं